Hero Xtreme 160R स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस का सही मेल है इस बाइक में 

Hero Xtreme 160R: एक ऐसी मोटरसाइकिल है जो स्टाइल, स्पीड और स्मार्ट फीचर्स की तलाश कर रहे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। Hero MotoCorp ने इस बाइक को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जो परफॉर्मेंस और लुक्स में समझौता नहीं करना चाहते।

Hero Xtreme 160R इंजन 

Hero Xtreme 160R में 163cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 15.2 PS की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन BS6 फेज 2 मानकों के अनुरूप है और इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक का वजन हल्का होने की वजह से इसकी परफॉर्मेंस और तेज़ी और भी बेहतर हो जाती है।

फीचर्स (Features)

Xtreme 160R में LED हेडलैंप, LED टर्न इंडिकेटर्स और एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, इंजन किल स्विच और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं। डुअल डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS राइडिंग को और सुरक्षित बनाते हैं।

Hero Xtreme 160R कीमत 

एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹1.22 लाख से शुरू होती है, जो वेरिएंट्स और फीचर्स के अनुसार ₹1.35 लाख तक जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें 

TVS Jupiter 125 को बना ले अपना केवल और केवल 85000 देकरचल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Leave a Comment